{"_id":"66edaa462b987dbb9606f15b","slug":"transfer-of-doctor-accused-of-demanding-money-for-delivery-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्रसव के नाम पर पैसे मांगने की आरोपी चिकित्सक का तबादला, भेजी बलिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्रसव के नाम पर पैसे मांगने की आरोपी चिकित्सक का तबादला, भेजी बलिया
Fri, 20 Sep 2024 10:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:31 PM IST
सार
सादाबाद क्षेत्र के गांव बिसावर निवासी ज्योति को प्रसव के लिए बागला महिला अस्पताल लाया गया था। उनके परिजनों ने ऑपरेशन से प्रसव के कराने के नाम पर चिकित्सक पर आशा कार्यकर्ता के माध्यम से 13 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
तबादला
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के महिला जिला अस्पताल की चिकित्सक पर ऑपरेशन से प्रसव के नाम पर आशा कार्यकर्ता के माध्यम से 13 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा था। अब शासन ने आरोपी चिकित्सक डॉ. मंजू रानी का तबादला बलिया जिले में कर दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सादाबाद क्षेत्र के गांव बिसावर निवासी ज्योति को प्रसव के लिए बागला महिला अस्पताल लाया गया था। उनके परिजनों ने ऑपरेशन से प्रसव के कराने के नाम पर चिकित्सक पर आशा कार्यकर्ता के माध्यम से 13 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इसकी जांच एडीएम न्यायिक शिवनारायण शर्मा ने की थी। शिकायत में एडीएम ने दोनों को दोषी मानते हुए अपनी रिपोर्ट डीएम को दी थी। अब इस मामले में शासन ने कार्रवाई करते हुए चिकित्सक मंजू रानी का तबादला कर दिया।
विज्ञापन