{"_id":"5d87c2a08ebc3e939f4070e2","slug":"train-accident-postponed-by-station-master-s-alertness-sasni-news-ali2142860130","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन मास्टर की सतर्कता से टला ट्रेन हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन मास्टर की सतर्कता से टला ट्रेन हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन मास्टर की सतर्कता से टला ट्रेन हादसा
केबल टीवी का तार टूटकर लूप लाइन पर गिरने से थी हादसे की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर रविवार को विजयगढ़ रोड पर रेलवे स्टेशन के निकट बने ऊपरगामी पुल पर बड़ा ट्रेन हादसा होने से टल गया। स्टेशन मास्टर सीएम कुलश्रेष्ठ की सतर्कता से यह हादसा टला।
दरअसल, केबल टीवी का तार ऊपरगामी पुल से होकर निकल रहा है। अचानक यह तार टूटकर नीचे लटक गया। डर यह था कि अगर यह तार किसी तरह रेलवे की ओवरहेड लाइन से टच हो जाता तो हादसा हो सकता था। सासनी स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर सीएम कुलश्रेष्ठ की नजर अचानक ऊपरगामी पुल पर लटके तार पर पड़ी। उस समय वहां से कोई रेलगाड़ी भी नहीं गुजरी।
स्टेशन मास्टर सीएम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कुबेरपुर से मथुरा जा रही मालगाड़ी को सावधानी बरतते हुए पिछले स्टेशन पर ही रुकवा दिया गया। उन्होंने बताया कि डाउन लाइन सुरक्षित थी। लूप लाइन पर तार लटका हुआ था, लेकिन किसी भी हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था। लिहाजा तत्काल बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी गई। बिजली कर्मचारियों को बुलाकर लटके तार को दुरुस्त कराया गया। तब रेल अधिकारियों ने चैन की सांस ली।