{"_id":"6800fea48de3399f5407c353","slug":"tractor-overturned-on-drain-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रजबहे पर पलटा ट्रैक्टर, हादसे में दो युवक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रजबहे पर पलटा ट्रैक्टर, हादसे में दो युवक हुए घायल
Thu, 17 Apr 2025 06:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Apr 2025 06:44 PM IST
सार
नगला भूरा रजबहा की पुलिया से ट्रैक्टर अचानक रजबहे में पलट गया, जिससे इसमें सवार मुकेश और मोनू घायल हो गए। घायलों का उपचार बागला जिला अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में नगला भूरा के रजबहे पर 17 अप्रैल की सुबह एक ट्रैक्टर पलट गया। इसमें सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
गांव अहवरनपुर निवासी मुकेश और माेनू अपना ट्रैक्टर लेकर हाथरस की ओर आ रहे थे। इस दौरान नगला भूरा रजबहा की पुलिया से ट्रैक्टर रजबहे में पलट गया, जिससे इसमें सवार मुकेश और मोनू घायल हो गए। घायलों का उपचार बागला जिला अस्पताल में कराया गया है। ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को रजबहे से निकाला गया।
विज्ञापन