{"_id":"634db05131f7c64a172df7bb","slug":"tourism-department-will-form-youth-club-in-every-school-college-hathras-news-ali3028790155","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक स्कूल कॉलेज में पर्यटन विभाग बनाएगा यूथ क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक स्कूल कॉलेज में पर्यटन विभाग बनाएगा यूथ क्लब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पर्यटन विभाग के जरिये स्कूल- कॉलेजों में पढ़ रहे युवाओं को पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक स्कूल- कॉलेजों में पर्यटन विभाग की ओर से यूथ क्लब बनाए जा रहे हैं। अब तक जिले में छह स्कूल कॉलेजों में यूथ क्लब बना दिए गए हैं।
पर्यटन विभाग की ओर से जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमाम तरह के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। यहां तक कि कई पर्यटक स्थलों को बनाए जाने के लिए प्रस्तावों को शासन की ओर से स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि भी जारी कर दी गई है। इसी क्रम में अब युवाओं में पर्यटन की तरफ रूझान बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से स्कूल कॉलेजों में पढ़ रहे युवाओं के यूथ क्लब बनाए जा रहे हैं।
इस यूथ क्लब एक कॉलेज से 25 बच्चों को शामिल किया जा रहा है। क्लब में ऐसे बच्चों को शामिल किया जा रहा है, जो कि पर्यटन में रुचि रखते हैं। पर्यटन विभाग इस यूथ क्लब में दो शिक्षकों को भी शामिल कर रहा है। इन युवाओं को पर्यटन विभाग पर्यटक स्थलों की सैर कराएगा। इसके साथ ही इन युवाओं को पर्यटन विभाग के तहत होने वाले कार्यक्रमों में इन यूथ क्लबों के युवाओं को वॉलेंटियर के रूप में लगाया जाएगा, जिससे कि पर्यटन संबंधी जानकारी हासिल कर सकें।
विज्ञापन
- कॉलेजों में यूथ क्लब बनाए जाने के लिए कॉलेज संचालकों से संपर्क किया जा रहा है। पर्यटन में रुचि रखने वाले युवाओं की सूची लेकर यूथ क्लब तैयार किए जा रहे हैं। इन युवाओं को पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। - विशाल, पर्यटन सूचना अधिकारी हाथरस।