फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Took a call to talk, then took a duck

बात करने को दिया फोन तो लेकर हुआ रफू चक्कर

Mon, 02 Sep 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Took a call to talk, then took a duck
बात करने को दिया मोबाइल फोन तो शातिर हुआ रफूचक्कर
विज्ञापन

बैनीगंज में टेंपो चालक को चकमा देकर बदमाश ले गया मोबाइल फोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के बैनीगंज बाजार में रविवार की दोपहर को एक टेंपो चालक से शातिर ने मोबाइल फोन बात करने के बहाना लिया और फिर उस फोन को लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी शातिर नहीं मिला तो पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना निवासी राजू टेंपो चलाता है। राजू रविवार दोपहर को तालाब चौराहे पर टेंपो लेकर खड़ा था। यहां पर एक युवक आया और बैनीगंज बाजार से सवारियों को बैठाने की बात कहकर अपने साथ टेंपो को ले गया।
विज्ञापन

बैनीगंज पहुंचते ही शातिर ने टेंपो चालक से सवारियों को बुलाने के लिए फोन मांगा। जिस पर चालक ने युवक को फोन उसे दे दिया। युवक किसी से बात करते-करते वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो टेम्पो चालक को अपने फोन की फिकर हुई। उसने शातिर युवक को अपने आस-पास तलाशा, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उसने कोतवाली पहुंच अपने साथ हुई घटना को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed