फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Delhi Trains Cancelled, Aligarh EMU Shatabdi Affected

यात्रीगण ध्यान दें: दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, अलीगढ़ की पांच ईएमयू भी नहीं चलेंगी

Fri, 09 Oct 2026 02:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 09 Oct 2026 02:27 PM IST
सार

दिल्ली में भारी यातायात जाम की आशंका से रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द कीं। अलीगढ़-दिल्ली की पांच ईएमयू-मेमू 64151, 64101, 64103, 64105 निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन
Delhi Trains Cancelled, Aligarh EMU Shatabdi Affected
गाड़ी रद्द - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में भारी यातायात जाम की आशंका के चलते रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर कई मेल, एक्सप्रेस और ईएमयू ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इसका असर अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। 9 और 10 अक्तूबर को अलग-अलग तिथियों में अलीगढ़-दिल्ली के बीच चलने वाली पांच ईएमयू सेवाएं निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन


रेलवे एनसीआर की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक भारी यातायात और सड़क जाम की आशंका है। इसके चलते ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द किया गया है।
विज्ञापन


अलीगढ़-दिल्ली की ये ट्रेनें रहेंगी रद्द 

  • गाड़ी संख्या 64151 अलीगढ़-दिल्ली मेमू : 9 अक्तूबर
  • गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू : 10 अक्तूबर
  • गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू : 10 अक्तूबर
  • गाड़ी संख्या 64105 अलीगढ़-नई दिल्ली ईएमयू : 10 अक्तूबर


ये भी नहीं चलेंगी
इसके अलावा 9 अक्तूबर को दनकौर-दिल्ली ईएमयू (64107) और खुर्जा-गाजियाबाद ईएमयू (64113) भी रद्द रहेंगी। 10 अक्तूबर को खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू (64111), हाथरस किला-दिल्ली मेमू (64581), टुंडला-दिल्ली मेमू (64583) और दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू (64109) का संचालन भी नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


10 अक्तूबर को कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (12033) और आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14211) को भी रद्द किया है। वहीं, नौ अक्तूबर को प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12417), प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (12275), कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस (12451) और मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12447) का संचालन निरस्त रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed