फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   today Hathras Weather update

Hathras Weather: सर्द हवाओं के बीच निकली धूप, मिली ठंड से राहत, छाए रहेंगे आसमान में बादल

Tue, 06 Feb 2024 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Feb 2024 05:37 PM IST
सार

ठंडी हवाओं के बीच धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। लोग घरों के बाहर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। पार्कों में बच्चे खेलते हुए दिखाई दिए। बाजरों में भी खरीददारों की अच्छी खासी संख्या दिखाई दी।

विज्ञापन
today Hathras Weather update
धूप निकलने पर आगरा रोड पर बैठ कर बात करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सर्द हवाओं के बीच धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। धूप निकलने से बाजारों में रौनक लौट आई। पार्कों में बच्चे खेलते हुए नजर आए। 6 फरवरी को न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


सुबह से ही सर्द हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को सिहरन का एहसास दिलााया। थोड़ी देर बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए। ठंडी हवाओं के बीच धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत की सांस ली। धूप से मौसम में थोड़ी तल्खी रही। लोग घरों के बाहर धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। पार्कों में बच्चे खेलते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन


बाजरों में भी खरीददारों की अच्छी खासी संख्या दिखाई दी। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। शाम तक लोगों ने बाजारों में खरीददारी की। सड़कों पर भी वाहनों की संख्या बढ़ गई। शाम ढ़लते ढ़लते मौसम में नमीं बढ़ गई। जानकारों के अनुसार 7 फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed