{"_id":"6ace90d7b2e66f4cf4043a21","slug":"ultrasound-services-suspended-at-district-hospital-medico-legal-work-also-in-jeopardy-hathras-news-c-56-1-hts1004-155640-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद, मेडिकोलीगल पर भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद, मेडिकोलीगल पर भी संकट
Wed, 14 Oct 2026 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जिला अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप रहने के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को बिना जांच के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
अस्पताल के हालात लगातार खराब बने हुए हैं। स्थिति यह है कि 15 दिन पहले दोनों अल्ट्रासाउंड मशीनें खराब हो गई थीं। पिछले सप्ताह जब मशीन ठीक हुईं और मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद जगी, तो मात्र दो दिन ही अल्ट्रासाउंड हो पाए। इसके बाद जिले के एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संतोष कुमार गुप्ता पर दो साल पुराने मामले में कार्रवाई प्रचलन में आ गई।
उम्र का गलत प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में मेडिकल काउंसिल द्वारा छह माह के लिए उनका पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की गई है और निदेशालय से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस वजह से सोमवार से अल्ट्रासाउंड केंद्र पूरी तरह बंद पड़ा है।
विज्ञापन
मरीजों की बढ़ रही दुश्वारियां
अचानक अल्ट्रासाउंड बंद होने से रोजाना अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ बेहाल हो रही है। सोमवार को अल्ट्रासाउंड बंद होने के कारण 42 मरीजों को बिना जांच कराए ही बैरंग लौटना पड़ा था। मंगलवार को भी यही हाल रहा। दूसरे दिन 28 मरीज अस्पताल से मायूस होकर वापस लौटे।
मेडिकोलीगल जांचों का भी संकट
जिले में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण अब जिला अस्पताल में मेडिकोलीगल मामलों के संचालन पर भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि एक्स-रे और सीटी स्कैन से जुड़े मेडिकोलीगल केसों को भी अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ रहा है, जिससे कानूनी और चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के लिए आने वाले लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मरीजों को समस्या न हो इसके विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस