{"_id":"6ace9bc375b4d36e860b3287","slug":"70-iti-seats-vacant-applications-invited-until-october-15-hathras-news-c-56-1-hts1003-155626-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आईटीआई 70 सीटें खाली, 15 अक्तूबर तक मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आईटीआई 70 सीटें खाली, 15 अक्तूबर तक मांगे आवेदन
Wed, 14 Oct 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
हाथरस के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27 के लिए रिक्त सीटों पर प्रवेश का पंचम चरण शुरू हो गया है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) ने मेरिट के आधार पर रैंक सूची जारी की है। जिले की कुल 576 सीटों में से करीब 70 सीटें अब भी खाली हैं। इन पर 16 अक्तूबर तक प्रवेश का मौका मिलेगा।
व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर पंचम चरण के लिए रैंक लिंक पर क्लिक करें। वहां पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करने पर रैंक प्रदर्शित होगी। अभ्यर्थियों को इस रैंक कार्ड का प्रिंट निकालकर उस पर हस्ताक्षर करने होंगे।
इसे 13 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक जनपद के नोडल राजकीय आईटीआई में जमा कराना अनिवार्य है। मूल शैक्षिक अभिलेखों की जांच के बाद ही प्रवेश मान्य होगा। राजकीय आईटीआई प्रधानाचार्य रोहिताश कुमार ने अभ्यर्थियों से समय पर रैंक जमा करने की अपील की है। जनपद स्तर पर गठित समिति 16 अक्तूबर 2026 तक चयन और प्रवेश की कार्रवाई पूरी करेगी। अनुमोदित सूची संस्थान के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।