फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Till now 45 thousand have applied for UP board exam

Hathras News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब तक 45 हजार ने किया आवेदन

Mon, 02 Sep 2024 06:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 02 Sep 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Till now 45 thousand have applied for UP board exam
यूपी बोर्ड परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। अब तक करीब 45000 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर है।
विज्ञापन


लिहाजा विद्यार्थियों के पास इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने के लिए सिर्फ चार दिन ही शेष हैं। अंतिम तारीख तक आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पिछले वर्ष करीब 48000 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश का कहना है कि बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने के लिए विलंब शुल्क के साथ पांच सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


-

प्रमुख तथ्यों पर एक नजर

- विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि - 31 अगस्त


- विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना व विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि - पांच सितंबर


- वेबसाइट पर विद्यार्थियों का विवरण चेक करने की अंतिम तिथि- छह सितंबर से 10 सितंबर तक


- वेबसाइट पर विद्यार्थियों का विवरण संशोधित करने की तिथि - 11 सितंबर से 20 सितंबर


-पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए डीआईओएस कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि - 30 सितंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed