फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three youths posing as fake food safety officers were sent to jail

Hathras News: फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर आए तीन युवकों को भेजा जेल

Mon, 28 Aug 2023 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 28 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three youths posing as fake food safety officers were sent to jail
फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर भाजपा नेता की दुकान पर घेवर के नमूने भरने पहुंचे चार में से तीन युवकों को भाजपा नेताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इनका एक साथी भागने में सफल रहा। इनके कब्जे से एक कार भी बरामद की गई।
विज्ञापन



भाजपा नेता की दुकान के कर्मचारी वीरपाल सिंह निवासी खुटीपुरी की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि उनके एक अन्य साथी की पुलिस तलाश कर रही है। गौरतलब है कि इन्हीं फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के बारे में शिकायत पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने भाजपा नेता को पीटा था, जिसके बाद कोतवाली पर खासा हंगामा हुआ था।
विज्ञापन




भाजपा नेता की दुकान के कर्मचारी की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि शनिवार की देर शाम मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने मिठाई की दुकान पर चंद्रवीर पुत्र रामदास निवासी अंता की नगरिया कोतवाली राया जिला मथुरा अपने साथी प्रताप सिंह पुत्र भगवान दास व वीरेंद्र पुत्र रूपकिशोर निवासी नौगांव गिरधरपुर कोतवाली हाईवे जनपद मथुरा व एक फरार युवक के साथ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन लोगों ने खुद को खाद्य सुरक्षा अधिकारी बताकर नमूने लेने और पंजीकरण जांचने की बात कहते हुए पांच हजार रुपये की मांग की। दुकान स्वामी कुलदीप सिंह निवासी अनी नगला मौके पर आ गए और फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर आए युवकों से आईडी कार्ड दिखाने की बात कही।




कुलदीप का कहना था कि कुछ दिन पहले ही हाथरस के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी उनकी दुकान पर आए थे और वह उनसे अच्छी तरह परिचित हैं। कुलदीप सिंह ने जब इन युवकों से पहचान पत्र दिखाने को कहा तो यह पहचान पत्र नहीं दिखा सके। कुलदीप ने अपने साथी हंबीर सिंह निवासी करील, चंद्रवीर सिंह निवासी कंचना, हंबीर सिंह निवासी दयालपुर व अन्य साथियों को बुलाकर मौके से तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनका एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed