फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three youths going to visit Khatu Shyam died in an accident

खाटू श्याम का दर्शन करने जा रहे तीन युवकों की हादसे में मौत

Fri, 04 Nov 2022 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three youths going to visit Khatu Shyam died in an accident
मथुरा बरेली मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत अभिषेक का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BAREILLY
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

खाटू श्याम का दर्शन करने बरेली से राजस्थान जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सिकंदराराऊ रोड स्थित थाना हसायन क्षेत्र की जाऊ नहर के निकट ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर डीएम एवं एसपी भी मौके पर पहुंच गए। परिजन भी बरेली से हाथरस के लिए चल दिए। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को वाहन से बरेली भिजवाया।
ानकारी के अनुसार बरेली के हुंडई कार के शोरूम में काम करने वाले अभिषेक सक्सेना (35) पुत्र गोपाल निवासी सीबीगंज बरेली, जय प्रताप (26) पुत्र महावीर निवासी बन्नूबाल नगर इज्जत नगर बरेली, आशीष मौर्य (27) पुत्र शंकरलाल निवासी खेलम बहाजागीर अलीगंज बरेली और मनोज पुत्र रामशरण निवासी आकांक्षा एनक्लेव बरेली एक कार में जबकि दूसरी कार में बरेली के ही रहने वाले ललित, सर्वेश, राज व अभय बुधवार की देर रात को राजस्थान खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

दोनों कार बरेली से साथ में ही चली लेकिन एक कार सवार युवकों के रास्ते में रुकने के कारण वह पीछे रह गए। यही कार बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6:15 बजे कोतवाली हसायन क्षेत्र की जाऊ नहर के निकट ट्रक से टकरा गई। इसमें अभिषेक (35), जय प्रताप (26) और आशीष मौर्य (27) की मौके पर ही मौत हो गई। मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर दूसरी कार में सवार युवक भी मथुरा से वापस हाथरस पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को आनन-फानन पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा। वहीं घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर डीएम रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।

सीएमओ डॉ मंजीत सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों ने मृतकों के साथियों को सांत्वना दी। वहीं हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को हुई तो वह बरेली से हाथरस के लिए निकल लिए। उनके हाथरस आने से पहले ही तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने अस्पताल के वाहन से बरेली के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed