फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three women arrested for attacking police

Hathras: पुलिस पर हमले के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार, वीडियो के आधार पर प्रकाश में आए नाम

Mon, 29 Dec 2025 10:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 10:35 PM IST
सार

झगड़े की सूचना पर पीआरवी की पुलिस टीम गांव पहुंची थी। यहां पूछताछ के दौरान झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष एक हो गए थे और पुलिस पर ही हमला कर दिया था। कार्रवाई की बात कहने पर ये लोग भड़के थे।

विज्ञापन
Three women arrested for attacking police
हमले में टूटा पुलिस पीआरवी का शीशा - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नूरपुर में पुलिस पर हमला करने के मामले में तीन महिलाओं के नाम प्रकाश में आए हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने इनकी पहचान की और 29 दिसंबर को इन्हें गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक वीडियो में ये महिलाएं गाली-गलौज व पुलिस कर्मियों से मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन


26 दिसंबर की शाम को झगड़े की सूचना पर पीआरवी की पुलिस टीम गांव पहुंची थी। यहां पूछताछ के दौरान झगड़ा करने वाले दोनों पक्ष एक हो गए थे और पुलिस पर ही हमला कर दिया था। कार्रवाई की बात कहने पर ये लोग भड़के थे। पीआरवी कमांडर श्यामबिहारी, कांस्टेबल अरविंद कुमार व होमगार्ड संजय से मारपीट की गई थी। फोर्स के पहुंचने पर पुलिस कर्मियों की जान बच सकी थी। 
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल श्याम बिहारी ने गांव के राजकुमार, सुमित कुमार, सुखदेवी, राजकुमार की पत्नी नेमा, दूसरे पक्ष के गंगाशरण, गंगाशरण के भाई भोले, बेटे शेखर व महेंद्र को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से राजकुमार, गंगाशरण, भोलेशंकर व महेंद्र को पुलिस ने शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें ... UP: हाथरस में पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी, चार दबोचे, दो पुलिसकर्मी निलंबित
सीओ जेएस अस्थाना ने बताया कि वीडियो के आधार पर तीन महिलाओं के नाम प्रकाश में आए हैं। इनमें रूबी पत्नी धर्मवीर, कांंति पत्नी देव सिंह व पारो पुत्री विजय सिंह हैं। तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed