{"_id":"694f6c8c3ebc80d95601e047","slug":"police-team-attacked-in-noorpur-hathras-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: हाथरस में पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी, चार दबोचे, दो पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाथरस में पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी, चार दबोचे, दो पुलिसकर्मी निलंबित
Sat, 27 Dec 2025 10:50 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:50 AM IST
सार
हाथरस के नूरपुर में पुलिस टीम पर हमला किया गया। मामले में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
हमले में टूटा पुलिस पीआरवी का शीशा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जंक्शन के गांव नूरपुर में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) पर 26 दिसंबर की शाम को ग्रामीणों ने हमला कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया, उनकी वर्दी फाड़ दी और गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। घटना के वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर एसपी ने दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नूरपुर में शुक्रवार की देर शाम राजकुमार व गंगाशरण के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। राजकुमार ने 112 पर कॉल कर दी। सूचना पर पीआरवी 5698 मौके पर पहुुंची। गाड़ी में पीआरवी कमांडर व हेड कांस्टेबल श्याम बिहारी, कांस्टेबल अरविंद कुमार व होमगार्ड संजय थे। घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग जमा थे।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान जैसे ही पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया ग्रामीण उग्र हो गए। पुलिस पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दी। यहां तक की पुलिस कर्मियों की वर्दी फाड़ दी तथा गाड़ी में तोड़फोड़ की। गाड़ी के दरवाजे बंद कर पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
ईंट व लाठी-डंडे से गाड़ी पर वार किए। जैसे-तैसे पुलिस कर्मियों ने वहां से निकलकर वायरलैस पर सूचना दी। हाथरस जंक्शन व हसायन थाने का पुलिस बल जब तक मौके पर पहुंचा, तब तक हमलावर भाग खड़े हुए। इधर, प्रारंभिक जांच के बाद हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह व कांस्टेबल अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है।
झगड़े की सूचना पर पीआरवी गांव पहुंची थी। पूछताछ के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया है। रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुचित द्रव्य का सेवन करने के कारण निलंबित किया गया है।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
15 पर रिपोर्ट दर्ज, चार गिरफ्तार
पुलिस पर हमले के मामले में पीआरवी कमांडर श्यामवीर सिंह ने गांव के राजकुमार, सुमित कुमार, सुखदेवी, राजकुमार की पत्नी नेमा, दूसरे पक्ष के गंगाशरण, गंगाशरण के भाई भोले, बेटे शेखर व महेंद्र को नामजद किया है। सात लोग अज्ञात में हैं। इन पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। शनिवार को पुलिस ने राजकुमार, गंगाशरण, भोलेशंकर व महेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।