{"_id":"64ef8d032ddee28834013224","slug":"three-gang-rape-accused-sent-to-jail-one-absconding-hathras-news-c-64-1-sali1007-279-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को जेल भेजा, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को जेल भेजा, एक फरार
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के साथ छह माह तक सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
गिरफ्तार आरोपी महिला के गांव के ही भोला, रवि उर्फ गगन व प्रवीन हैं। एक आरोपी भरत अभी फरार है। महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसके पति अक्सर बाहर रहते हैं। वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। 26 फरवरी की शाम करीब चार बजे वह पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी।
इस दौरान आरोपियों ने रोक लिया और एक आरोपी रवि उर्फ गगन ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसके बाद चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करते रहे। अब इन लोगों ने वह वीडियो वायरल कर दी है। संवाद