फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three days before the wedding, a young man lost his life due to rotavator.

Hathras News: शादी से तीन दिन पहले युवक की रोटावेटर से कटकर गई जान

Thu, 30 Jan 2025 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three days before the wedding, a young man lost his life due to rotavator.
क्षेत्र के गांव मीरपुर दहोड़ा में बुधवार को शादी से तीन दिन पहले एक युवक दिनेश कुमार की रोटवेटर से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

दिनेश कुमार उर्फ बल्ले (23) गांव के ही राजकुमार का पुत्र थे। शुक्रवार को उनकी सगाई होनी थी। सगाई समारोह के लिए जिस स्थान पर टेंट लगाया जाना था, वहां झाड़ियां खड़ी थी। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दिनेश ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर उसकी सफाई कर रहे थे। इस दौरान रोटावेटर में कचरा फंस गया। वह ट्रैक्टर रोककर रोटावेटर में फंसे कचरे को निकाल रहे थे, इसी बीच ट्रैक्टर में गियर लग गया और रोटावेटर चल पड़ा। इसकी चपेट में दिनेश का हाथ, पैर और सिर आ गया। लहूलुहान हालत में परिजन दिनेश को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की शादी बेसवां के टमोटीया गांव से तय हुई थी। शुक्रवार को सगाई समारोह का कार्यक्रम था। शनिवार को बरात जानी थी। परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। घर पर रिश्तदार भी पहुंचना शुरू हो गए थे। भाई राहुल, धीरेंद्र, बहन गीता- बबीता की रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed