{"_id":"699743f4c92f0e5c62067623","slug":"three-days-after-marriage-a-young-man-died-in-an-accident-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक में लगी आग, निकाह के तीन दिन बाद युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक में लगी आग, निकाह के तीन दिन बाद युवक की मौत
Thu, 19 Feb 2026 10:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:40 PM IST
सार
तीन दिन पहले निकाह हुआ। निकाह में मिली बाइक से युवक अपने साथ के साथ गांव लौट रहा था। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के हतीसा पुल पर 19 फरवरी की रात हुए हादसे में एक युवक वकील (22) की मौत हो गई, जबकि एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया। मृतक का तीन दिन पहले ही निकाह हुआ था। वह शादी में मिली बाइक से शहर से गांव लौट रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राॅली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मुरसान के गांव कोरना निवासी वकील पुत्र अली मोहम्मद का 16 फरवरी को आगरा की टेढ़ी बगिया निवासी आसमीन बेगम के साथ निकाह हुआ था। 17 फरवरी को पत्नी विदा होकर मायके गई थी। वकील शहर के एक बाइक शोरूम में मैकेनिक है। 19 फरवरी को वह काम पर आए थे। रात को वह अपनी नई बाइक से गांव लौट रहे थे। उनके साथ गांव का ही गौरव (18) पुत्र दिनेश भी था।
विज्ञापन
हतीसा पुल के निकट आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे। इधर, ट्रैक्टर बाइक को काफी दूर तक खींचता ले गया, जिससे बाइक में आग लग गई। चालक मौके से भाग गया। मौके पर एकत्रित भीड़ ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां वकील को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वकील के सिर में गंभीर चोट आई थी। इधर, सिर की चोट के कारण गौरव की भी हालत गंभीर बनी हुई थी। उसे आनन-फानन आगरा रेफर किया गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए। बसपा नेता डाॅ. अविन शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। शव को देख वकील के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घटना में विधिवत कार्रवाई की जा रही है।