{"_id":"5d925fa18ebc3e93ca6f86d0","slug":"three-crooks-arrest-sikandhra-rahu-news-ali2150110199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन इनामी अपराधियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन इनामी अपराधियों को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात
15-15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोच लिया। पुरदिलनगर रोड पर खारजा नहर के पास हुई मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तीनों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 29 सितंबर को सूचना मिली कि तीन बदमाश पुरदिलनगर रोड पर घूम रहे हैं। सूचना पर रात लगभग पौने बारह बजे जब पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, इसमें सभी पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तीनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना नाम अजमेरी कुरैशी पुत्र युसुफ निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद कसबा सिकंदराराऊ, बंटी पुत्र बाबू उर्फ भूरा निवासी सोरों गेट पुरदिलगनर, शाहरुख पुत्र जलाल उर्फ निजामुद्दीन निवासी सोरों गेट पुरदिलनगर बताया।
कोतवाल ने बताया कि तीनों शातिर पर जिला पुलिस ने 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था। इनके पास से तीन तमंचे 315 बोर, पांच कारतूस और एक खोखा मिला। तीनों पर चोरी, गोकशी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पार्टी में कोतवाल डीके सिसौदिया, एसआई घनेंद्र शर्मा, प्रेम नाथ यादव, अरविंद कुमार, विजयबहादुर, कौशलेंद्र सिंह आदि थे। सभी को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है।