फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three crooks arrest

मुठभेड़ में तीन इनामी अपराधियों को दबोचा

Tue, 01 Oct 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Three crooks arrest
पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध उन्मूलन अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात
विज्ञापन

15-15 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में दबोच लिया। पुरदिलनगर रोड पर खारजा नहर के पास हुई मुठभेड़ में बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तीनों को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि 29 सितंबर को सूचना मिली कि तीन बदमाश पुरदिलनगर रोड पर घूम रहे हैं। सूचना पर रात लगभग पौने बारह बजे जब पुलिस पहुंची तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि, इसमें सभी पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने तीनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना नाम अजमेरी कुरैशी पुत्र युसुफ निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद कसबा सिकंदराराऊ, बंटी पुत्र बाबू उर्फ भूरा निवासी सोरों गेट पुरदिलगनर, शाहरुख पुत्र जलाल उर्फ निजामुद्दीन निवासी सोरों गेट पुरदिलनगर बताया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि तीनों शातिर पर जिला पुलिस ने 15-15 हजार का इनाम घोषित किया था। इनके पास से तीन तमंचे 315 बोर, पांच कारतूस और एक खोखा मिला। तीनों पर चोरी, गोकशी, गैंगस्टर एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पार्टी में कोतवाल डीके सिसौदिया, एसआई घनेंद्र शर्मा, प्रेम नाथ यादव, अरविंद कुमार, विजयबहादुर, कौशलेंद्र सिंह आदि थे। सभी को विभिन्न धाराओं में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed