फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three bracelets on one wrist, the new trend of layering in fashion.

Hathras News: एक कलाई पर तीन ब्रेसलेट, फैशन में लेयरिंग का नया ट्रेंड

Fri, 21 Aug 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 21 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three bracelets on one wrist, the new trend of layering in fashion.
फैशन में अब सिर्फ कपड़ों के डिजाइन ही नहीं, कलाई का अंदाज भी बदल रहा है। युवतियों के बीच एक ही कलाई पर दो से तीन ब्रेसलेट पहनने का चलन बढ़ा है। अलग-अलग डिजाइन, रंग और आकार के ब्रेसलेट को एक साथ पहनकर तैयार किया जा रहा यह लेयरिंग लुक इन दिनों फैशन का नया अंदाज बन रहा है। कुछ युवतियां इसे घड़ी के साथ पहन रही हैं तो कुछ घड़ी को छोड़कर ब्रेसलेट से ही कलाई का लुक पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के सराफा बाजार और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर भी इस ट्रेंड की झलक दिख रही है। दुकानदारों के मुताबिक, अब ग्राहक सिर्फ एक ब्रेसलेट नहीं, बल्कि ऐसे डिजाइन तलाश रहे हैं जिन्हें एक साथ पहनकर अलग लुक तैयार किया जा सके। पतली चेन के साथ मोती, स्टोन वर्क के साथ सादा ब्रेसलेट और अलग-अलग रंगों के डिजाइन मिलाकर पहनने का चलन युवतियों को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

एक कलाई, कई डिजाइन
लेयरिंग में सबसे खास बात यह है कि एक ही कलाई पर अलग-अलग डिजाइन को मिलाकर पहना जाता है। कॉलेज और ऑफिस जाने वाली युवतियां हल्के और सादे ब्रेसलेट को प्राथमिकता दे रही हैं। वहीं पार्टी और शादी समारोहों के लिए मोती, मल्टीकलर स्टोन और चमकदार डिजाइन के ब्रेसलेट पसंद किए जा रहे हैं। कई युवतियां ड्रेस के रंग से मैच करते हुए ब्रेसलेट चुन रही हैं। वेस्टर्न ड्रेस के साथ चेन और मेटल स्टाइल, जबकि साड़ी, सूट और कुर्ती के साथ मोती और स्टोन वाले डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घड़ी के साथ भी बना रही हैं स्टाइल
ब्रेसलेट का यह ट्रेंड घड़ी की जगह लेने के बजाय उसके साथ भी नया लुक तैयार कर रहा है। कुछ युवतियां घड़ी के साथ एक या दो पतले ब्रेसलेट पहन रही हैं। इससे सामान्य घड़ी भी फैशन एक्सेसरी की तरह नजर आती है। दुकानदार सोनू वर्मा बताते हैं कि ब्रेसलेट के अलग-अलग डिजाइन की मांग बढ़ी है। ग्राहक हल्के और ऐसे डिजाइन पसंद कर रहे हैं जिन्हें अलग-अलग ब्रेसलेट के साथ मिलाकर पहना जा सके। मांग को देखते हुए बाहर के बाजारों से नए डिजाइन मंगाए जा रहे हैं। दुकानदार बिंदु अग्रवाल के मुताबिक, आर्टिफिशियल के साथ चांदी के ब्रेसलेट भी पसंद किए जा रहे हैं। मोती, स्टोन और चेन वाले डिजाइन युवतियों की पसंद में शामिल हैं।

हल्का आभूषण, बड़ा फैशन स्टेटमेंट
लेयरिंग ट्रेंड की एक वजह यह भी है कि इसके लिए भारी आभूषण की जरूरत नहीं पड़ती। दो-तीन हल्के ब्रेसलेट मिलाकर भी कलाई को नया लुक दिया जा सकता है। यही वजह है कि इसे रोजमर्रा के पहनावे से लेकर पार्टी और समारोहों तक के लिए अपनाया जा रहा है। कलाई पर अब सिर्फ समय बताने वाली घड़ी नहीं, बल्कि पहनावे के साथ बदलता फैशन भी नजर आ रहा है। एक कलाई पर तीन ब्रेसलेट का यह नया अंदाज युवतियों के बीच स्टाइल को अपने तरीके से सजाने का विकल्प बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed