फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thousands of theft, panic from the warehouse's warehouse

बर्तन के गोदाम से लाखों की चोरी, दहशत

Fri, 03 May 2019 12:24 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 03 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Thousands of theft, panic from the warehouse's warehouse
बर्तन व्यवसायी के यहां चोरी के बाद जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। शहर की घनी आबादी वाले इलाके चूना वाला डंडा क्षेत्र में बदमाश एक गोदाम से लाखों रुपये के बर्तन और नकदी चोरी हो गए। चोरों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस सरगर्मी से चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र में चूना वाला डंडा रोड पर चामड़ गेट टालीवाल धर्मशाला के निकट निवासी बर्तन कारोबारी गोविंद अग्रवाल पुत्र लालता प्रसाद अग्रवाल की बर्तनों की एलपी एंटरप्राइजेज के नाम से फर्म है। बुधवार की रात्रि में बदमाश इस फर्म की दुकान काटकर अंदर प्रवेश कर गए। बदमाशों ने रात में वहां से लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो काफी भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले।
विज्ञापन


इसमें चोरों की पूरी हरकत कैद हो गई। डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गई। खोजी कुत्तों के माध्यम से बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फर्म स्वामी ने कोतवाली सदर में तहरीर दी। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed