{"_id":"5d4c66ff8ebc3e6ccb57eb36","slug":"thieves-cut-millions-of-wire-from-new-line-sikandhra-rahu-news-ali2105099186","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई लाइन से लाखों का तार काट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई लाइन से लाखों का तार काट ले गए चोर
विज्ञापन
नई लाइन से लाखों का तार काट ले गए चोर
कंपनी के इंजीनियर ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। बिजली के तार चोरों के निशाने पर हैं। मंगलवार की रात को कचौरा बिजलीघर से गांव चमनपुरा तक डाली जा रही हाईटेंशन लाइन से चोर करीब सवा तीन मीटर लंबा तार काटकर चोरी कर ले गए। इंजीनियर ने कोतवाली पर आकर घटना की जानकारी दी है।
बता दें कि गांव-गांव बिजली पहुंचाने के लिए इस इलाके में तार बिछाने का ठेका बरेली की आरके इंडस्ट्रीज ने लिया है। कंपनी के कर्मचारी इंजीनियर रामानुज कुमार के निर्देशन में तार डालने का काम कर रहे हैं। दो दिन पहले ही रात में कर्मचारियों ने चमनुपरा से लेकर गांव गढ़िया तक 11 खंभों पर एक किमी रेबिट कंडक्टर डाला था। तार एल्यूमीनियम के थे।
एक किमी लाइन में तीन तार डाले गए। रात में चोर आए और करीब सवा तीन किमी तार काटकर चोरी कर ले गए। अभी लाइन बनाने का काम चल रहा है, इसलिए उसमें करंट प्रवाहित नहीं था। चोरों को भी इसकी जानकारी थी। इंजीनियर ने चोरी गए तार की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है।