फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   thief cut house roof and theft god effigy

दुकान की छत काटकर लड्डू गोपाल जी की प्रतिम व नगदी चोरी कर ले गए बदमाश

Tue, 18 Aug 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
thief cut house roof and theft god effigy
नवीपुर रोड पर बिजली घर के सामने एक दुकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के नवीपुर रोड स्थित जूता-चप्पल की दुुकान की छत काटकर बदमाश नकदी व लड्डू गोपाल की मूर्ति व अन्य सामान पार कर ले गए। दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अनिल अग्रवाल की नवीपुर रोड पर न्यू अग्रवाल फुटवीयर के नाम से जूता-चप्पल की दुकान है। बीती रात बदमाशों ने दुकान की ऊपरी मंजिल की छत काटी और दुकान के अंदर दाखिल हो गए। बदमाश दुकान में रखे 48,800 रुपये व लगभग 500-700 रुपये की खेरीज के अलावा दुकान में रखी करीब 10 किलोग्राम की पीतल की लड्डू गोपाल की मूर्ति को भी पार कर ले गए। सोमवार की सुबह अनिल अग्रवाल दुकान पर पहुंचे तो दुकान कटी छत देखकर उनके होश उड़ गए। इस मामले की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। चोरी की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।

नवीपुर रोड पर बिजली घर के सामने एक दुकान में चोरी के बाद लगी भीड़।

नवीपुर रोड पर बिजली घर के सामने एक दुकान में चोरी के बाद लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed