फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Khair Mandi closed for two days

Aligarh News: दो दिन बंद रहेगी खैर मंडी, आ चुके धान की तौल और लोडिंग का होगा काम

Tue, 30 Sep 2025 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 30 Sep 2025 02:24 AM IST
सार

खैर मंडी परिसर की क्षमता मात्र 800 ट्रैक्टर की है। अधिक ट्रैक्टर आने पर जाम की स्थिति बन जाती है वहीं ट्रैक्टर आने के समय में भी परिवर्तन किया गया।

विज्ञापन
Khair Mandi closed for two days
खैर मंडी - फोटो : संवाद

विस्तार

खैर मंडी समिति के व्यापारियों ने 29 सितंबर को बैठक बुलाकर मंडी में ज्यादा मात्रा में धान पहुंचने की घोषणा की। कहा कि माल लोड नहीं हो पा रहा है। मंडी में स्थान की कमी हो गई है, इसे देखते हुए 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को मंडी में अवकाश की घोषणा की। व्यापारियों ने कहा कि इन दो दिनों में मंडी में आ चुके धान की तौल और लोडिंग काम हो जाएगा। इसके बाद बुधवार की रात तीन बजे से मंडी में फिर से धान की आमद शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन


एक दिन खुलेगी, एक दिन बंद रहेगी खैर मंडी
29 सितंबर की शाम एसडीएम, मंडी सचिव और सीओ ने मंडी समिति परिसर के सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि मंडी समिति एक दिन खुलेगी और दूसरे दिन बंद रहेगी ताकि धान की लोडिंग की जा सके। कहा कि मंडी परिसर की क्षमता मात्र 800 ट्रैक्टर की है। अधिक ट्रैक्टर आने पर जाम की स्थिति बन जाती है वहीं ट्रैक्टर आने के समय में भी परिवर्तन किया गया। अब रात 12 बजे से दिन के 12 बजे तक ट्रैक्टर गेट नंबर एक अंदर प्रवेश कर सकेंगे और माल खाली करने के बाद गेट नंबर दो से बाहर निकलेंगे।
विज्ञापन


टोकन लेना होगा, तभी मिलेगा मंडी में प्रवेश
जाम की समस्या को देखते हुए 20 पुलिस कर्मियों की यातायात संभालने में ड्यूटी लगाई थी। किसानों ने नियम पालन नहीं किया और ट्रैक्टरों की वजह से जाम लग गया। अब मंडी सचिव कार्यालय से एक दिन पहले आने वाले ट्रैक्टरों को टोकन लेना होगा जिसकी सुविधा बुधवार से जारी की जा रही है। एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। जिस ट्रैक्टर के पास टोकन नहीं होगा उसे मंडी के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिस दिन मंडी खुलेगी उस दिन खेरेश्वर मंदिर एवं गौमत चौराहे से बाहरी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया जाएगा। यह व्यवस्था लगभग एक माह तक चलेगी। किसानों भी इसमें सहयोग अपेक्षित है। - वरुण कुमार सिंह, सीओ-खैर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed