फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There was no electricity for four hours due to cable fire

Hathras News: केबल में आग लगने से चार घंटे नहीं आई बिजली

Sun, 26 May 2024 04:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity for four hours due to cable fire
कस्बा के सादाबाद मार्ग पर केबल में आग लगने से करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद समस्या को दूर कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे मुरसान के सादाबाद मार्ग स्थित एक विद्युत खंभे पर बंच केबल में आग लग गई। आसपास के लोगों में खलबली मच गई। आपूर्ति को बंद किया गया। मौके पर विद्युत कर्मी पहुंच गए। आग बुझाई गई। कर्मचारियों ने बंच केबल को ठीक किया। करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी हुई। इधर, मुरसान सीएचसी की आपूर्ति भी ठप रही है। गर्मी में चिकित्सकों ने अपने कक्ष के बाहर खड़े होकर मरीजों को उपचार दिया है।
विज्ञापन

बातचीत
इस भीषण गर्मी में शनिवार की दोपहर को करीब चार घंटे बिजली बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। विभाग को गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही जर्जर केबलों को सही कर लेना चाहिए। .--संजय चौहान।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान में बिजली कटौती से क्षेत्रीय लोगों को परेशानी हुई है। सीएचसी पर मरीज भी परेशान रहे। बिजली जाने पर लोग अपने घरों से बाहर पेड़ों के नीचे समय विताते नजर आए। - राहुल शर्मा एडवोकेट ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed