फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a glitch in the software, X-rays of patients were not done

Hathras News: सॉफ्टवेयर में आई खराबी, नहीं हुए मरीजों के एक्स-रे

Sun, 26 May 2024 04:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 04:23 AM IST
सार

ओपीडी में एक्स-रे कक्ष के कंप्यूटर में आई तकनीकी खराबी ने 25 मई को मरीजों की परेशानी दोगुनी कर दी। परेशानी को देख स्वास्थ्य कर्मियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। सॉफ्टवेयर में आई खामी की वजह से एक्स-रे जांच सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही। मरीजों के एक्स-रे नहीं हो सके।

विज्ञापन
a glitch in the software, X-rays of patients were not done
बागला जिला अस्पताल में एक्सरा न होने पर परेशान खडे़ मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के बागला संयुक्त जिला अस्पताल के एक्स-रे मशीन के सॉफ्टवेयर में 25 मई सुबह खराबी आ गई। इससे मरीजों के एक्स-रे नहीं हो सके।

विज्ञापन


ओपीडी में एक्स-रे कक्ष के कंप्यूटर में आई तकनीकी खराबी ने 25 मई को मरीजों की परेशानी दोगुनी कर दी। परेशानी को देख स्वास्थ्य कर्मियों ने भी हाथ खड़े कर दिए। सॉफ्टवेयर में आई खामी की वजह से एक्स-रे जांच सेवा पूरी तरह से प्रभावित रही। मरीजों के एक्स-रे नहीं हो सके। कक्ष के बाहर काफी देर तक खराबी सही होने का मरीज इंतजार करते रहे। जब खराबी सही नहीं हुई तो वे बिना एक्स-रे के वापस लौट गए।

विज्ञापन

हाथ में चोट लग गई है। इसलिए अस्पताल में एक्स-रे कराने के लिए आए हैं। यहां आकर पता चला कि कंप्यूटर में खराबी आ गई है। इस वजह से एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। -राकेश कुमार, निवासी नगला सुक्खा, तीमारदार।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्रवधु के चोट लग गई है। एक्स-रे कराना है, लेकिन यहां सॉफ्टवेयर में खराबी आने की वजह से एक्स-रे करने से मना कर दिया हैै। अब सोमवार को फिर से आना पड़ेगा। --अनीता, निवासी, उघैना, तीमारदार।
कंप्यूटर में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई। इस संबंध में संबंधित एजेंसी को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही खामी दूर कर दी जाएगी। --डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस, बागला संयुक्त जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed