फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   There is a need for public awareness and mass movement to clear the misconceptions related to the vaccine.

वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनजागरण और बृहद जन आंदोलन की आवश्यकता

Mon, 28 Jun 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
There is a need for public awareness and mass movement to clear the misconceptions related to the vaccine.
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी विधान सभा क्षेत्र सादाबाद की ओर से कोविड से बचाव के लिए गांव आरती स्थित प्राथमिक पाठशाला में सोमवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 15 से 20 गांव के 300 लोग उपस्थित हुए। सबसे पहले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, उसके बाद सभी को मास्क लगाए गए।
लगभग 15 गांव में छिड़काव के लिए सैनिटाइजर भी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने कहा कि टीके से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए बृहद जन आंदोलन और जनजागरण की आवश्यक ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर का अभी भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीण अंचल में कोरोना से बचाव के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर जो दवाइयों की किटें दी गईं हैं वह नाकाफी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी में वैक्सीन के प्रति जो भ्रम है, उसको दूर करना बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी, चौधरी अवधेश कुमार, गौरीशंकर बघेल, मुन्ने खां उर्फ रशीद खां प्रधान आरती, प्रताप सिंह प्रधानपति बहरदोई, इब्राहीम प्रधान चमरपुरा, बच्चू सिंह प्रधान उघई, सतीश प्रधान नगला बैरु, जगवीर सिंह प्रधानपति रसगवां, रामवीर शर्मा, अमर सिंह, गेंदा लाल, बनबारी लाल, राधेश्याम, गिरीश कुमार, श्यामबाबू पूर्व प्रधान, प्रमुख समाजसेवी गंभीर सिंह आरती, महीपाल सिंह एवं वेद प्रकाश शिक्षाविद, दौलत राम, डॉ. अजीत, वीरपाल सिंह, मोनू जाटव, शंकरपाल, चौधरी सुनील, ठाकुर पूरण सिंह, पवन नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed