फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The watchman met the DM and said that potatoes were forcibly sown in the field.

Hathras News: डीएम से मिला चौकीदार, बोला-खेत में जबरन बो दिए आलू

Fri, 27 Feb 2026 02:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The watchman met the DM and said that potatoes were forcibly sown in the field.
विजय सिंह ,​शिकायतकर्ता।संवाद - फोटो : Samvad
मुरसान के गांव कटैला निवासी पुलिस चौकीदार विजय सिंह (80) अपने खेत को अराजक तत्वों से कब्जा मुक्त कराने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कुछ लोगों ने उनके लगभग साढ़े चार बीघा खेत पर कब्जा कर आलू बो दिए हैं। विजय बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और लिखित शिकायत देकर डीएम से मदद मांगी। डीएम ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि वह पुलिस चौकीदार हैं। जीवन भर खेती व चौकीदारी के जरिये ही परिवार का भरण-पोषण किया।
अब कुछ अराजक लोग उनकी वृद्धावस्था का फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि गांव वर्द्धवारी में उनके खेत हैं, जहां वह संक्रमणीय भूमि के सह खातेदार हैं। इस खेत पर काफी समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन




कुछ लोगों ने अराजकता के बल पर उनके खेत पर कब्जा कर आलू बो दिए हैं। बीती 30 दिसंबर की रात उन्हीं लोगों ने उन्हें धमकाया तथा जमीन हड़पने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उन्हें पीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed