फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The wall of the house under construction fell heavily, two injured

Hathras News: भरभाकर गिरी निर्माणाधीन मकान की दीवार, दो घायल

Tue, 11 Jul 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 11 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
The wall of the house under construction fell heavily, two injured
शहर के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में गिरा मकान। संवाद - फोटो : samvad
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में सोमवार को अचानक एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबकर मजदूर सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक दोनों के उपचार में जुट गए।
विज्ञापन




मोनू पुत्र विनोद निवासी मोहल्ला खंदारी गढ़ी थाना हाथरस गेट के मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को मकान में मजदूर ललित पुत्र महेंद्रपाल निवासी खंदारी गढ़ी काम कर रहा था। मोनू भी वहीं मौजूद था।अचानक मकान की दीवार गिर गई। जिससे दोनों लोग मकान के मलबे में दबकर घायल हो गए। शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन




लोगों ने जैसे तैसे दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों का उपचार किया। इधर, सत्यवीर सिंह पुत्र टीकम सिंह निवासी नगाला तुंदला थाना हाथरस गेट रविवार की रात अपने घर की छत पर सो रहा था। अचानक उसकी आंख खुली और वह चारपाई से उठकर चल दिया। किसी तरह उसका संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह छत से गिर गया। शोर सुनकर मौके पहुंचे परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed