फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The third eye is now monitoring the market

अब तीसरी आंख से होगी मंडी की निगरानी

Wed, 04 Jan 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 04 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
The third eye is now monitoring the market
hidden camera
कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी शुल्क की चोरी रोकने के लिए अब मंडी समिति परिषद के लखनऊ मुख्यालय से निगरानी की जाएगी। इसके लिए मंडी में अब वेब कैमरे लगवाने का निर्णय लिया है। इन कैमरों की मदद से मंडी परिषद के अधिकारी लखनऊ में बैठकर ही मंडी में अनाज की बोली और टैक्स वसूली की गतिविधियों की आनलाइन निगरानी कर सकेंगे और उनकी मानीटरिंग भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी शुल्क की चोरी का खेल अनवरत रूप से चलता रहता है। इसकी निगरानी के लिए अब राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने भी अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


मंडी का कोना-कोना अब वेब कैमरों की नजर में होगा। मंडी की पूरी व्यवसायिक गतिविधि और वाहनों की आवाजाही इन कैमरों की निगरानी में होगी। आम तौर पर शिकायत रहती हैं कि मंडी स्टाफ द्वारा कृषि उत्पादों को बिना नौ आर गेट पास काटे ही शहर से बाहर किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी कर्मियों के इस काम के कारण मंडी को प्रति माह लाखों रुपये के राजस्व का चूना लगता है। इन हालात को अब मंडी समिति परिषद भी अच्छी तरह से समझ चुका है। यही वजह है कि मंडी की निगरानी के लिए उसे अत्याधुनिक तकनीकी का सहारा लेना पड़ रहा है। 

मंडी में इसके लिए नेटवर्किंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है। टावर लगाया जा चुका है। अन्य उपकरणों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने से मंडी में यह सुविधा शुरू हो जाएगी, जिसके बाद न तो आढ़तियों और न हीं मंडी कर्मियों के लिए व्यवसायिक गतिविधियों में मनमानी करना आसान होगा।


मंडी समिति परिषद ने मंडी शुल्क की चोरी के लिए ई ऑक्शन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंडी की निगरानी के लिए कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनकी मॉनीटरिंग लखनऊ स्थित मुख्यालय से होगी।
-रामबाबू शर्मा, मंडी सचिव हाथरस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed