Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The air raid siren sounded and there was a five-minute blackout.

Hathras News: हवाई हमले का सायरन बजते ही पांच मिनट रहा ब्लैकआउट

Mon, 23 Nov 2026 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 23 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The air raid siren sounded and there was a five-minute blackout.
कलक्ट्रेट परिसर में मॉक एक्सरसाइज के दौरान मौजूद आपदा मित्र। स्रोत : प्रशासन - फोटो : Administration
हाथरस। हवाई हमले जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए रविवार शाम कलक्ट्रेट परिसर में सिविल डिफेंस एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। शाम छह बजे शुरू हुए अभ्यास में हवाई हमले का सायरन बजते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर करीब पांच मिनट तक ब्लैकआउट किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान भवन में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने और आग लगने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।उपजिलाधिकारी मोहम्मद शम्स तबरेज खान के निर्देशन में आयोजित मॉक ड्रिल में करीब 350 लोगों ने सहभागिता की। इनमें लगभग 200 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक और 100 आपदा मित्र व होमगार्ड के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग ने आग बुझाने और बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। मौके पर एंबुलेंस और चिकित्सा टीम भी तैनात रही। अभ्यास में जिला आपदा विशेषज्ञ लेखराज सिंह, नागरिक सुरक्षा कार्यालय के बाबू आशीष कुमार के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed