फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The tent cloth that came for washing was burnt to ashes by the fire.

Hathras News: आग से धुलाई के लिए आया टेंट का कपड़ा जलकर राख

Fri, 27 Feb 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 27 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The tent cloth that came for washing was burnt to ashes by the fire.
धोबी के घर मे लगी आग से राख हुए कपड़े। संवाद - फोटो : Samvad
कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम स्थित धोबी वाली गली में बुधवार की रात एक मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर धुलाई के लिए आए टेंट के लाखों की कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए, जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। मकान से उठती आग की लपटों को देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




बताया जाता है कि मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम स्थित धोबी वाली गली निवासी गुड्डू पुत्र रईस कपड़ों की धुलाई का कार्य कर परिवार का भरण--पोषण करते हैं। बुधवार की रात्रि को उनके मकान में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान में रखे धुलाई के लिए आए टेंट के कपड़े धू-धूकर जलने लगे।
विज्ञापन




मकान से उठती आग की लपटों को देख मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने बाल्टियों और सबमर्सिबल की मदद से पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गुड्डू का कहना है कि जले हुए कपड़े की कीमत लाखों रुपये में है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed