{"_id":"68716e23844bf575480c9fb5","slug":"the-sunshine-that-came-out-after-the-rain-increased-the-humidity-hathras-news-c-56-1-mrt1060-134396-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बारिश के बाद निकली धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बारिश के बाद निकली धूप ने बढ़ाई उमस
Sat, 12 Jul 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढकर जातीं छात्राएं।संवाद
- फोटो : samvad
बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार को खिली तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। शाम तक लोग उमस व गर्मी से परेशान रहे। शुक्रवार को भी लोग गर्मी से राहत के लिए बारिश होने का इंतजार करते रहे।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ था, जो कि रुक-रुककर शाम तक जारी रहा, लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जो शाम तक परेशान करती रही। चटकीली धूप के कारण लोग पसीना-पसीना होते दिखाई दिए। तेज धूप से चेहरे भी झुलसते महसूस हुए। हवा न चलने के कारण उमस ने भी लोगों को खूब परेशान किया।
तेज धूप के कारण अधिकतम पारे में बृहस्पतिवार के मुकाबले दो डिग्री का इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान की सुई 27 डिग्री सेल्सियस पर रही। आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वयक लेखराज ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को बारिश होगी। धूप निकलने से तापमान में एक डिग्री का इजाफा होगा।