फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The sum needed to stay healthy and disease-free

स्वस्थ्य एवं निरोगी रहने के लिए योग जरूरी

Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The sum needed to stay healthy and disease-free
बच्चा पार्क में योग करते लोग, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
सासनी। कस्वा एवं आसपास के इलाके में मंगलवार को अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के रूप सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह शिविर लगा कर योग कराया गया। निरोग रहने के लिए भविष्य में नियमित रूप से योग करने का संकल्प दोहराया।  
विज्ञापन


   कोतवाली परिसर में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह के निर्देशन में मंगलवार की सुबह मुंशी हरिपाल शर्मा ने थाने में  तैनात उपनिरीक्षकों एवं आरक्षियों को योग कराया। योग के महत्व को समझाया। शिविर में प्रतिभाग करने आए कर्मचारियों ने योग करने का संकल्प लिया। नगर पंचायत के बच्चा पार्क में भारतीय योग संस्थान के बैनर तले उमेश दीपक वार्ष्णेय ने कस्वा के महिला पुरुषों को योग का अभ्यास कराया। योग के महत्व को समझाते हुए स्वस्थ्य एवं निरोगी रहने के लिए योग नियमित रूप से करने की नसीहत दी। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के बैनर तले ग्राम लुटसान में भी योग का अभ्यास कराया गया। कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में मुख्य अधिष्ठात्री डा0 पवित्रा के निर्देशन में विद्यालय की ब्रह्मचारिणियों ने योग का अभ्यास कराया गया तथा शिक्षण कार्य शुरू होने से पहले प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed