फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The self-immolation of a hunger strike warning

भूख हड़ताल-आत्मदाह की दी चेतावनी

Tue, 15 Mar 2016 11:57 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 The self-immolation of a hunger strike warning
सराफा बाजार में हड़ताल कर धरने पर बैठे सराफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। सराफा कारोबारियों पर केंद्र सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में 14वें दिन भी हड़ताल जारी रही। सराफा बाजार में व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी हड़ताल में पहुंचे और काफी देर तक धरना स्थल पर रुके। वक्ताओं ने कहा कि 14 दिन की हड़ताल के बाद केंद्र सरकार ने कोई सकारात्मक निर्देश जारी नहीं किए हैं। जब तक उत्पाद शुल्क नहीं हटाया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। केंद्र सरकार ने यदि मांग नहीं मानी तो भूख हड़ताल और आत्मदाह भी किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार सराफा कारोबार को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सराफा कमेटी के अध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल, युवा सराफा कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में बुधवार को सुबह 11 बजे शहर में वित्त मंत्री की अर्थी निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में बौ. रमनमूर्ति शर्मा, राजेश अग्रवाल, धीरेंद्र पाठक, सौरभ अग्रवाल, आलोक वार्ष्णेय, राजकुमार, गिरीश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, कैलाश, राजकुमार कोठीवाल, जय सिंह वर्मा, हरपाल सिंह वर्मा, आलोक शर्मा, भरत अग्रवाल, राजकुमार वर्मा, महेश चंद्र शर्मा, अमित शर्मा आदि अनेक कारोबारी थे।
विज्ञापन


बोले सराफा कारोबारी
- शहर में आभूषणों की लगभग 200 दुकानें हैं। सभी कारोबारियों को हर दिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। उत्पाद शुल्क नहीं हटेगा जब तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहन लाल अग्रवाल, अध्यक्ष, सराफा कमेटी।  
- केंद्र सरकार और वित्त मंत्री सराफा कारोबारियों की मांगों को तबज्जो नहीं दे रहे हैं। हड़ताल से आम लोग भी परेशान हैं। दस की दिन की हड़ताल में सभी कारोबारियों का करोड़ाें का नुकसान हुआ है। 

- बौ. विकास शर्मा, अध्यक्ष, युवा सराफा कमेटी। 
- शहर में 200 से 250 लोग स्वर्णकारी का कार्य करते हैं। दस दिन की हड़ताल से हमारा काम भी चौपट है। दस दिन की हड़ताल में लगभग दो करोड़ रुपये का स्वर्णकारों का नुकसान हुआ है। आंदोलन का पूरा साथ दिया जाएगा। 
- बलवीर वर्मा, अध्यक्ष, स्वर्णकार सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed