{"_id":"6872be53e9798d976507a1de","slug":"the-price-of-mustard-oil-increased-by-rs-30-per-liter-hathras-news-c-56-1-sali1016-134425-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार माह में 30 रुपये लीटर तक बढ़े तेल के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार माह में 30 रुपये लीटर तक बढ़े तेल के दाम
Sun, 13 Jul 2025 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
पिछले चार महीनों में सरसों के तेल के दाम 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। इस साल मार्च तक तेल के दाम करीब 110 रुपये लीटर थे, लेकिन वर्तमान में यह 160 रुपये लीटर बिक रहा है। इसका कारण सरसों की पैदावार में कमी बताया जा रहा है।
कारोबारियों का कहना है कि अप्रैल माह की शुरुआत से सरसों के तेल के दामों में वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। व्यापारियों का कहना है कि सरसों की पैदावार एक बीघा में एक से डेढ़ क्विंटल तक होती है, लेकिन इस बार मार्च में सरसों की पैदावार एक बीघा में करीब 80 किलो तक सिमट गई।
इस कारण सरसों पैदा करने वाले किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। पैदावार कम होने से कच्चे माल की आवक कम हुई है। इस कारण सरसों के दामों में भी लगातार उछाल आ रहा है और इसका असर खाद्य तेल के दामों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
माह-- थोक भाव - फुटकर भाव
मार्च-- 126 -- 130
अप्रैल-- 133 -- 135
मई-- 140 -- 145
जून-- 144 -- 150
जुलाई-- 156 -- 160
नोट : कीमतें प्रति लीटर में हैं।
सरसों की पैदावार में कमी होने के कारण इस बार सरसों के तेल के दामों में उछाल आ गया है। लगातार दाम बढ़ रहे हैं।
-कन्हैयालाल वार्ष्णेय, थोक व फुटकर विक्रेता
पिछले साल तो 110 रुपये लीटर में तेल खरीदा था, लेकिन इस साल तेल के दाम 160 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
-अजमल निवासी सूजिया, ग्राहक।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि अप्रैल माह की शुरुआत से सरसों के तेल के दामों में वृद्धि का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। व्यापारियों का कहना है कि सरसों की पैदावार एक बीघा में एक से डेढ़ क्विंटल तक होती है, लेकिन इस बार मार्च में सरसों की पैदावार एक बीघा में करीब 80 किलो तक सिमट गई।
विज्ञापन
इस कारण सरसों पैदा करने वाले किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है। पैदावार कम होने से कच्चे माल की आवक कम हुई है। इस कारण सरसों के दामों में भी लगातार उछाल आ रहा है और इसका असर खाद्य तेल के दामों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
माह
मार्च
अप्रैल
मई
जून
जुलाई