Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The overbridge is only seven meters wide, and commuters struggle with traffic jams every day.

Hathras News: मात्र सात मीटर चौड़ा ओवरब्रिज, रोज जाम से जूझते हैं राहगीर

Thu, 19 Nov 2026 01:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 19 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
The overbridge is only seven meters wide, and commuters struggle with traffic jams every day.
ओवरब्रिज पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। शहर के प्रमुख मार्गों को जोड़ने वाला रेल ओवरब्रिज (आरओबी) अपनी कम चौड़ाई के कारण लोगों के लिए राहत के बजाय मुसीबत का सबब बन गया है। मात्र सात मीटर चौड़े इस पुल पर बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह भी पुल पर वाहनों के फंसने से भीषण जाम लग गया, जिसका असर घास की मंडी से लेकर गांधी तिराहे तक देखने को मिला। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के बीचोबीच बने इस रेल ओवरब्रिज से रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। पुल की चौड़ाई महज सात मीटर होने के कारण यदि दो बड़े वाहन आमने-सामने आ जाएं तो निकलने की जगह नहीं बचती।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, कोतवाली सदर के सामने पुल के मुहाने पर ही वाहनों के यू-टर्न लेने से स्थिति और विकट हो जाती है। मुड़ने वाले वाहनों के कारण पीछे से आ रहे यातायात की रफ्तार थम जाती है और देखते ही देखते पूरा पुल जाम की चपेट में आ जाता है।

ट्रक खराब होने से बढ़ी मुश्किल
बुधवार सुबह करीब 10 बजे दफ्तर जाने के समय लगे जाम में दोपहिया और चौपहिया वाहन बुरी तरह फंस गए। अलीगढ़ रोड की तरफ से चढ़ते समय ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक खराब हो गया, जिससे हालात और बिगड़ गए। जाम के चलते पुल से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया। यातायात पुलिस ने जैसे-तैसे ट्रक को हटवाया, जिसके बाद वाहनों को निकाला। इसके बाद भी यातायात सुचारू होने में एक घंटा लग गया।



यातायात सुचारू रखने के लिए कोतवाली सदर के सामने अतिरिक्त यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। यू-टर्न के लिए बैरियर लगाकर वन-वे की व्यवस्था की गई है। वाहन चालकों की जल्दबाजी के कारण जाम की स्थिति बनती है।
-रामानंद कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed