फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The newly married woman hanged herself to death

Hathras News: नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 08 Jul 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 08 Jul 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The newly married woman hanged herself to death
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बरवाना में ससुरालियों द्वारा दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। पिता ने महिला के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन





नरेंद्र सिंह पुत्र जोध सिंह निवासी गांव सिकतरा थाना एत्मादउद्दौला जिला आगरा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी 19 वर्षीय बेटी मनोरमा की शादी 15 फरवरी 2023 को राजेश पुत्र सुखवीर सिंह निवासी गांव बरवाना थाना हाथरस जंक्शन के साथ की थी। शादी के बाद से ही मनोरमा की सास कल्लो उर्फ कमलेश, ससुर सुखवीर सिंह व पति राजू उर्फ राजेश ने दहेज और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बारे में मनोरमा ने अपनी मां कुसुमा देवी को बताया।
विज्ञापन




नरेंद्र ने अपनी बेटी के पति व सास और ससुर को कई बार समझाया। इसके बावजूद वह बाज नहीं आए। आरोप है कि शुक्रवार को भी मनोरमा के सास, ससुर और पति ने उसके साथ काफी कहासुनी की। इससे तंग आकर मनोरमा ने फंदे से लटककर जान दे दी। इस संबंध में मनोरमा के पिता नरेंद्र सिंह ने मनोरमा के पति राजू उर्फ राजेश, सास कमलेश उर्फ कल्लो व ससुर सुखवीर सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश गौतम का कहना है कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed