{"_id":"573dffc24f1c1bf957ac75d3","slug":"the-new-booth-will-be-on-more-than-a-half-thousand-population","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार से ज्यादा आबादी पर बनेंगे नए बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार से ज्यादा आबादी पर बनेंगे नए बूथ
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया है। मतदाता सूचियों के अलावा पोलिंग बूथों के संशोधन की भी कवायद चल रही है। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने गुरुवार को निर्वाचन क्षेत्रवार पोलिंग बूथ के संशोधन के संबंध में राजनीतिक दलों से 21 मई तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। डीएम ने जिले में त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाए जाने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग मांगा है।
कलेक्ट्रेट में गुरुवार को हुई बैठक में डीएम ने जिले में विधानसभा क्षेत्रवार पोलिंग बूथ के संशोधन के बारे में चुनाव आयोग के निर्देशों की राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिन मतदेय स्थलों पर डेढ़ हजार या उससे अधिक मतदाता हैं, वहां मतदाताओं की सुविधा के लिए सहायक पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। सहायक पोलिंग बूथ उसी मतदान केंद्र पर बनाए जाएंगे। जहां पूर्व में पोलिंग बूथ मौजूद हैं। अत्यधिक पुराने, मूलभूत सुविधाविहीन एवं जर्जर भवन वाले पोलिंग बूथ उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध नवीन सरकारी भवन में स्थानांतरित किए जाएंगे।
डोर-टू-डोर मतदाताओं की जांच
डीएम ने बताया कि जिले में मतदाता सूची की अशुद्धियों को दूर करने के संबंध में बीएलओ चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में संचालित अभियान के दौरान घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
हर बूथ का बनेगा नजरी नक्शा
डीएम ने बताया कि जिले में प्रत्येक पोलिंग बूथ का नजरी नक्शा बनाया जाएगा, जिसमें यह प्रदर्शित होगा कि किस पोलिंग बूथ पर कौन से क्षेत्र के मतदाता शामिल हैं। बीएलओ को डी.डुप्लीकेशन सूची उपलब्ध करा दी गई है, वह संबंधित पोलिंग बूथ पर डुप्लीकेट मतदाताओं तथा मृतक मतदाताओं के बारे में जांच करेंगे, ताकि उनका नाम मतदाता सूची से अलग करन की कार्यवाही की जा सके।
हर गांव का हो अपना अलग बूथ
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत एक गांव के मतदाताओं के लिए उसी गांव में पोलिंग बूथ बनाने और मतदाता सूची में एक परिवार के सभी मतदाताओं के नाम क्रमवार तरीके से एक ही स्थान पर दर्ज किये जाने का सुझाव दिया गया। डीएम ने सभी एसडीएम को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम को सुझावों के परीक्षण के निर्देश
राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों के परिवर्तन एवं सहायक मतदेय स्थल बनाए जाने के बारे में चर्चा करने पर डीएम ने प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों का परीक्षण कराने के लिए संबंधित एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए।
42 नए बूथ बनाने का पेश किया प्रस्ताव
एसडीएम केहरी सिंह ने तहसील हाथरस क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा हाथरस, सादाबाद एवं सिकंदराराऊ के कुल 415 पोलिंग बूथ में से 30 पोलिंग बूथ पर डेढ़ हजार से अधिक मतदाता होने के फलस्वरूप 15 नए पोलिंग बूथ बनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। एसडीएम सासनी वैभव मिश्रा ने तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा हाथरस के कुल 171 पोलिंग बूथ में से आठ पोलिंग बूथ पर डेढ़ हजार से अधिक मतदाता होने पर सात नए पोलिंग बूथ बनाने का प्रस्ताव रखा। एसडीएम सिकंदराराऊ एनपी पांडेय ने तहसील सिकंदराराऊ क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा सिकंदराराऊ एवं हाथरस के कुल 380 पोलिंग बूथ में से 12 पर डेढ़ हजार से अधिक मतदाताओं पर छह नए पोलिंग बूथ और तहसील सादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा सादाबाद एवं हाथरस के कुल 388 पोलिंग बूथ में से नौ पोलिंग बूथ पर डेढ़ हजार से अधिक मतदाताओं पर आठ नए पोलिंग बूथ बनाने का प्रस्ताव पेश किया।
ये अफसर और राजनेता रहे मौजूद
बैठक में एडीएम धर्मेंद्र सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों में सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, विधायक सादाबाद के प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, श्याम सिंह, रमेश सिंह ठेनुआं, पूर्र्व विधायक सुरेशप्रताप गांधी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, दिलीप पोद्दार, मुकेश पौरुष, कोमल सिंह, योगेंद्र सिंह राना, चौ. ऐदल सिंह, श्याम सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, उमर अली बेग, संजीव यादव, सतीश यादव, रामेश्वर यादव, पुष्पेंद्र कुमार आदि थे।