फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The members staged a sit-in demonstration in the collectorate premises

सभासदों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 23 Aug 2022 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The members staged a sit-in demonstration in the collectorate premises
एडीएम को ज्ञापन देते नगर पालिका के सभासद। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका परिषद के सभासदों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एडीएम बसंत अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वार्ड 16 में बरातघर के काम को तीन साल तक मुख्यमंत्री के विकास कार्यों को रोकने के दोषियों पर कार्रवाई की जाए। सभासदों ने नगर पालिका सीमांतर्गत सफाई कर्मियों के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़ा का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मियों के भौतिक सत्यापन की मांग एवं तत्काल सफाई कार्य करने वाली फार्म/ठेकेदार का भुगतान रोकने की मांग की है। सभासदों ने कहा कि बिना बोर्ड अनुमति के पालिका की लाखों रुपये की संपत्तियों को बेच दिया गया। बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मांगों को लेकर एसडीएम, डीएम व कमिश्नर को लिखित शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो सभासद 26 अगस्त दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर सभासद दल के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नारायण लाल, निशांत उपाध्याय, वीरेंद्र माहौर, राजेंद्र गोयल, हरप्रसाद माहौर, हिमांशु मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed