{"_id":"698a32a3e7ce3eeff70f07d8","slug":"the-grooms-nephew-refused-to-marry-hathras-news-c-2-1-ald1025-905782-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दूल्हे के भांजे ने किया शादी से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दूल्हे के भांजे ने किया शादी से इन्कार
Tue, 10 Feb 2026 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के एक मोहल्ले में एटा के मिरहची क्षेत्र से आई एक बरात में उस समय खलबली मच गई, जब दूल्हे के भांजे ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के भांजे की शादी दुल्हन की चचेरी बहन से कराने की तैयारी चल रही थी।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को मिरहची (एटा) से बरात सादाबाद के मोहल्ले में पहुंची थी और शादी सकुशल संपन्न हो गई थी। इसके बाद दूल्हे के भांजे और दुल्हन की चचेरी बहन की शादी की तैयारी की गई। लड़का और लड़की पहले से ही एक-दूसरे को पसंद करते थे और दोनों परिवारों को इसकी जानकारी थी। इसी सहमति के आधार पर सोमवार को उनकी शादी की रस्में होनी थीं।
इस दौरान अचानक दूल्हे के भांजे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी। बाद में दोनों की आपसी रजामंदी से शादी करने पर सहमति बन गई।