फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The farmer guarding the orchard was shot

Hathras News: बाग की रखवाली कर रहे किसान को मारी गोली

Fri, 15 Aug 2025 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 15 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
The farmer guarding the orchard was shot
गोली लगने से घायल किसान को बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Samvad
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कुरार में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे अमरूद के बाग की रखवाली कर रहे किसान देशराज (52) को जमीन के विवाद के चलते कुछ नामजदों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में किसान को उपचार के लिए बागला अस्पताल लाया गया। यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




घायल देशराज ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर वह गांव में अपने अमरूद के बाग पर रखवाली कर रहे थे। वह बाग में पड़े तख्त पर लेटे थे। इस दौरान एक बाइक पर एक महिला व एक पुरुष और एक अन्य बाइक पर तीन युवक उनके बाग पर पहुंचे। इन लोगों ने यहां पहुंचते ही तमंचे व अन्य हथियारों से फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही वह तख्त से उठकर भागने लगे।
विज्ञापन




इस दौरान एक गोली उनकी कमर में लग गई। उनके शोर मचाने पर और गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने अपने बेटे अरविंद को गोली लगने की सूचना फोन पर दी तो बेटा मौके पर आ गया। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल देशराज को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में घायल के पुत्र अरविंद ने बताया कि गांव में डेढ़ बीघा जमीन के लिए उनके परिवार का एक पक्ष से विवाद चल रहा है। अरविंद का कहना है कि जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद के चलते यह घटना की गई है। गोली मारने आने वाले तीन लोग सड़क पर ही रुक गए थे और दो ने बाग के अंदर पहुंचकर उनके पिता को गोली मारी थी। अरविंद गांव में राशन डीलर भी है।




ट्रेन गुजरने के दौरान की फायरिंग
लोगों का कहना था कि बाग गांव से करीब 400 मीटर की दूरी पर है। ट्रेन गुजरने के दौरान फायरिंग हुई थी। इस कारण गोली की आवाज ज्यादा दूर तक नहीं जा सकी। ट्रेन की आवाज में गोली की आवाज दब गई।




मामले में तहरीर मिलने का इंतजार है। घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। परिजन फिलहाल जमीन के विवाद में हमला होने की बात बता रहे हैं।
-जेएन अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed