फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The existence and ideals of Hindus are the guarantee of the country's security

Hathras News: हिंदुओं का आस्तित्व और आदर्श ही देश की सुरक्षा की गारंटीः निश्चलानंद

Fri, 26 Sep 2025 04:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 04:31 AM IST
सार

गोवर्धन पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने आध्यात्मिक मूल्यों और संयमित क्रांति पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं को आध्यात्मिक पथ अपनाने का संदेश दिया। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सहित कई संत धर्म सभा में भाग लेंगे।

विज्ञापन
The existence and ideals of Hindus are the guarantee of the country's security
दोपहर को पहुंचने के बाद श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती मह - फोटो : samvad

विस्तार

गोवर्धन पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि हिंदुओं के आस्तित्व और आदर्श ही देश की सुरक्षा की गारंटी है, इनकी रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि राजनीति का सही स्वरूप सुसंस्कृत, सुशिक्षित, सुरक्षित, संपन्न और सेवा पारायण होना चाहिए।
विज्ञापन


वह गांव सहारा खुर्द, पाताल खेड़िया में शुक्रवार को होने वाले श्री कुमारेश्वर महादेव मंदिर के शिलान्यास और राष्ट्रीय धर्म सभा में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर को ही पहुंच गए। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम हुए सत्संग को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति, दंडनीति, राजधानी, छात्रधर्म और अर्थनीति, ये सभी अध्यात्म के पर्यायवाची है। इस दौरान हिंदू राष्ट्र के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो असंभव को संभव कर दिखाता है, वही इतिहास रचता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी रहा है कि जब राजा मार्गभ्रष्ट हो जाता है तो ब्राह्मण शासनतंत्र का शोधन कर देते थे। वर्तमान में कोई राजा नहीं है, सभी मंत्री है। भगवान के आस्तित्व की गई एक न्यायिक अधिकारी टिप्पणी पर कहा जिनकी आस्था समाप्त हो जाती है, वही भगवान पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने स्वयं नीति, चालीसा, नीति सावित्री, निति निहीन ग्रंथ लिखे हैं, जो इन्हें पढ़ ले वह वैदिक ज्ञान की गहराई को समझ सकता है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि भविष्य उज्जवल बनाना है तो आध्यात्मिक पथ को अपनाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रांति के नाम पर बवाल उचित नहीं

शंकराचार्य ने कहा कि नेपाल व लद्दाख विवाद पर कहा कि क्रांति के नाम पर बवाल नहीं मचाना चाहिए, बल्कि सामंजस्यपूर्ण सनातन सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। राजनीति की अवधारणा की व्यवस्था प्राचीन काल से ही भारत में क्रियान्वित रही है। प्रजातंत्र वास्तव में राजतंत्र का ही रूप है।


आज पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री मेघवाल और भगीरथ चौधरी



श्री चंद्रमौलेश्वर पातालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रहे कार्यक्रम की शुरूआत शुक्रवार सुबह 10:30 बजे होगी। इसमें भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और भगीरथ चौधरी भी शुक्रवार को पहुंचेंगे। ट्रस्ट के संरक्षक एमएलसी ऋषि पाल सिंह, अध्यक्ष श्याम कुंतैल, मंत्री नरेंद्र सांगवान आदि ने बताया कि धर्म सभा में बुलंदशहर से महानंद ब्रह्मचारी, बीकानेर से विमर्शानंद गिरी, हरिद्वार से स्वामी अमृता नंद महाराज, बाजना से प्रकाशानंद महाराज, अलीगढ़ से डा. अन्नपूर्णा भारतीपुरी, पूर्णानंदपुरी, मनोहर गिरी महाराज, मथुरा से स्वामी गोपेश्वर महाराज, विनोद नाथ का निमंत्रण दिया गया है। विशेष अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय महामंत्री एवं वर्तमान संरक्षक दिनेश जी, गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed