फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The entire city shrouded in devotion on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर भक्ति में डूबा पूरा शहर

Sat, 14 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 14 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
The entire city shrouded in devotion on Makar Sankranti
जिला क्षय रोग अस्पताल में मरीजों को खाद्य सामग्री का वितरण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर्व पर शहर में भक्ति कार्यक्रमों की धूम रही। घरों में जहां महिलाओं ने अपने मान्यों को विभिन्न वस्तुओं का दान किया। वहीं मंदिरों में भी संगीतमय भक्ति कार्यक्रमों की देर रात तक धूम रही। शहर के बाजारों में भी अन्नदान करने के लिए जगह-जगह प्रसादी का वितरण हुआ।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर शहर में हर तरफ दानियों का सैलाब दिखाई दिया। मकर संक्रांति पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह था। इस पर्व के लिए महिलाओं ने बड़े पैमाने पर तैयारियां की। सुबह घर में विराजमान मंदिर पर पूजन के साथ महिलाओं ने अपने मान्यों को खिचड़ी, पापड़, शृंगार का सामान, मिष्ठान, कपड़े, मेवा आदि चीजों का दान किया। 
विज्ञापन


वहीं समाज कल्याण एवं मानवाधिकार संरक्षण के बैनर तले मकर संक्रांति के पर्व पर जिला क्षय रोग केंद्र पर निशुल्क राशन वितरित किया गया। सभी मरीजों को पोषाहार के रूप में दाल, दलिया, चावल, आटा, सोयाबीन बरी, गजक और टिल के लड्डू के अलावा एक-एक कंबल भी दिया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। संस्था के जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, ललित वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, मोहित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, स्वदेश अग्रवाल वैद्य, सुनील बर्मन, दीपक अग्रवाल, मोहित माहेश्वरी, विपुल वर्मा, कुलदीप दुबे का सहयोग रहा। इस अवसर पर जिला क्षय रोग केंद्र के अजीम, मनोज कुमार उपाध्याय, नीरज सक्सेना, विशाल पाठक, सतीश कुमार सहगल, बाल किशन शर्मा, असफाक, अरुण कुमार शर्मा, अवधेश कुमार सेंगर, हरिओम, भीष्म सिंह, नेम सिंह, अंशुल गौतम आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर भाभी ने अपने देवर तो मामी ने अपने भांजे की जेब भराई रस्म को दान देकर निभाया। जेब भराई की रस्म में बच्चों और बड़ों की जेबाें में विभिन्न तरह के सामान भरे जाते हैं। भाभी अपने देवर तो मामी अपने भांजे की जेब में मेवा, टॉफी, बिस्कुट, गोला आदि चीजों को भरती हैं। शहर में यह रस्म में दर्जनों स्थानों पर निभाई गई। 

मकर संक्रांति पर्व पर मंदिरों पर भी संगीतमयी भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के  मंदिरों पर शाम के समय प्रसादी का वितरण भी हुआ। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित हनुमान जी महाराज मंदिर पर संगीतमयी भजन कीर्तन और हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्त शामिल हुए। चिंताहरण रोड महादेव मंदिर पर भी भक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह जयश्रीराम का लगातार गुणगान हुआ। रामलीला ग्राउंड स्थित भकाभेंड़ा महादेव मंदिर पर प्रसादी का वितरण किया हुआ। इसके अलावा शहर के सभी मंदिरों के बाहर भक्ति पूर्ण भजन-कीर्तन के आयोजन हुए। 

मकर संक्रांति पर्व पर अन्नदान का विशेष महत्व होता है। इस पर्व पर शहर के विभिन्न चौराहों और बाजारों में जगह-जगह स्टॉल लगा कर प्रसादी का वितरण किया गया। मोहन गंज सब्जी मंडी में बसंत गुप्ता के नेतृत्व में प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर उमेश गुप्ता एडवोकेट, दिनेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, चिंटू गुप्ता, धनीष गुप्ता, हेमंत वार्ष्णेय, मुकुल वार्ष्णेय, रॉकी गुप्ता, प्रदीप बाबू, संजय शर्मा आदि शामिल थे। इसके अलावा शहर के घंटाघर, पसट्टा बाजार, हलवाई खाना, पत्थर वाला बाजार, नजिहाई बाजार, बांस मंडी, मुरसान गेट, मधुगढ़ी, अलीगढ़ रोड श्याम प्रेस, बागला मार्ग, सरक्यूलर रोड, नया गंज, चक्की बाजार, किला गेट आदि बाजारों में भी प्रसादी का वितरण हुआ। 


किला दाऊजी महाराज मंदिर पर चार दिवसीय मेला की शुरुआत हो गई। पहले दिन शनिवार को दाऊजी महाराज मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा-अर्चना और फीता काटकर की।दाऊबाबा सेवा समिति के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा, श्याम पंडित, डॉ. रईस अहमद अब्बासी, केदार ताऊ, सुरेश चंद्र गौड़ ने रामेश्वर उपाध्याय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। दाऊ बाबा की शोभायात्रा संकीर्तन के साथ शहर भर में धूमधाम से निकाली गई। संकीर्तन मंडल के भजनों पर भक्त नाचते झूमते हुए साथ चल रहे थे। शहर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा व पूजा अर्चना के साथ स्वागत हुआ। शहर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुन: दाऊजी महाराज मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से रिटायर्ड शिक्षक पीएस वर्मा, गोपाल वार्ष्णेय, अशोक गोला, राघवेंद्र सिंह, कन्हैया लाल, अरविंद सिंह, सुरेंद्र गोला, शरद अग्रवाल, एमपी गौतम, आसू शर्मा, राजू शर्मा, कुलदीप शर्मा सहित कई भक्त शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed