फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The dependents received a sum of two crore rupees.

Hathras News: आश्रितों को मिली दो करोड़ की धनराशि

Sat, 20 Dec 2025 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The dependents received a sum of two crore rupees.
कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को ''आपकी पूंजी-आपका अधिकार'' योजना के तहत जनपद की विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा शिविर लगाया गया। इसमें दो करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड (दावा रहित) धनराशि के मामले निस्तारित किए गए। आश्रितों को इसका वितरण किया गया।
विज्ञापन




इस धनराशि के लिए संबंधित आश्रितों की ओर से आवेदन की प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी गई थी। जिले में लगभग 55.8 करोड़ रुपये की धनराशि के वितरण के लिए सही दावेदारों का इंतजार हो रहा है। दो करोड़ के मामले निस्तारित होने के बाद अब यह रकम लगभग 53.8 करोड़ रुपये रह गई है।
विज्ञापन




डीएम अतुल वत्स की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ से आए संदीप मिश्रा ने ग्राहकों को इस योजना की जानकारी दी। लीड बैंक प्रबंधक राजीव कुमार ने कहा कि यदि किसी ग्राहक को कोई समस्या है, तो तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिविर में इंश्योरेंस के मामले भी निस्तारित कराए गए। इस मौके पर आरसेटी की टीम एवं ग्राहकों के अलावा एलआईसी के मंडल प्रबंधक सुरेश अग्रिहोत्री, वरिष्ठ प्रबंधक केनरा बैंक छोटे लाल मौजूद रहे। संचालन एनके सेंगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed