फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The Cotton Mill gate was closed for 10 hours due to electricity

Hathras News: 10 घंटे बंद रहा बिजली कॉटन मिल फाटक, लगाना पड़ा पांच किमी का चक्कर

Mon, 05 Jan 2026 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The Cotton Mill gate was closed for 10 hours due to electricity
बागला कॉलेज रोड फाटक पर लगा जाम। संवाद - फोटो : samvad
हाथरस सिटी स्टेशन के समीप स्थित बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक रविवार की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 10 घंटे बंद रहा। जिससे सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नगला अलगर्जी, बिजली कॉटन मिल, हाथरस सिटी, सासनी गेट और अलीगढ़ रोड की ओर जाने वाले मार्ग बाधित रहे।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा मथुरा-कासगंज रेलखंड पर मरम्मत व रखरखाव कार्य के चलते फाटक बंद किया गया। इसके कारण दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन चालकों को करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। सुबह से ही वैकल्पिक मार्गों जरिये वाहन स्वामियों ने सफर तय किया। कई लोगों को फाटक बंद होने की सूचना पहले से नहीं मिल सकी। वे सीधे फाटक पर पहुंच गए और फिर लौटकर दूसरा रास्ता अपनाने को मजबूर हुए। इससे सासनी गेट और तालाब चौराहा ओवरब्रिज मार्ग पर दिनभर यातायात का दबाव बना रहा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ) हाथरस सिटी अजय कुमार भटनागर ने बताया कि ट्रैक पर आवश्यक कार्य किया जा रहा है। शाम छह बजे के बाद फाटक खोल दिया गया।
विज्ञापन

-
अलीगढ़ रोड जाना था, लेकिन पांच किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ा। कॉलोनी में मजदूरी के लिए जाना था।
शिवशंकर, राहगीर।

अपने गांव के लिए यह सीधा रास्ता था। अब रास्ता बंद होने के कारण पूरा घूम कर गांव के लिए जाना पड़ रहा है।
दयाराम, राहगीर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed