फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The condition of the pregnant woman deteriorated during the operation in the women's hospital.

Hathras News: महिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ी

Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The condition of the pregnant woman deteriorated during the operation in the women's hospital.
शहर के जिला महिला अस्पताल में सोमवार की शाम को ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। यह देख चिकित्सक व स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए और तुरंत बाहर से एक निजी सर्जन को बुलाया। इसके बाद ऑपरेशन कर महिला का गर्भाशय निकाला गया। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया है, उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है और उसे स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डा स्थित माहेश्वरी कॉलोनी निवासी राजकुमारी (३५) पत्नी रेश्मपाल के पहले दो बच्चे भी ऑपरेशन से हुए थे और बाद में दोनों की मौत हो गई थी। सोमवार की शाम को परिजन उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। प्रसूता के दो ऑपरेशन पहले ही हो चुके हैं, इसलिए ऑपरेशन में रिस्क रहेगा। इस पर परिजन तैयार हो गए।
विज्ञापन





ऑपरेशन के दौरान एकाएक प्रसूता की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई।इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका को दी। बाद में बाहर से निजी सर्जन को बुलाया गया। सर्जन द्वारा ऑपरेशन कर महिला की गर्भाशय को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन







महिला के पहले ही दो ऑपरेशन हो चुके थे। तीसरा सीजर करने में काफी रिस्क था। इसलिए परिजनों को पहले ही बता दिया गया था। महिला की हालत बिगडऩे पर अस्पताल में कोई भी सर्जन नहीं होने पर बाहर से सर्जन को बुलाना पड़ा। महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है। बच्चे की हालत गंभीर होने की वजह से उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।-डॉ. शैली सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला अस्पताल।







चार दिन पहले रेफर की गई महिला ने तोड़ दिया था दम

हाथरस। जिला महिला अस्पता में बीते चार दिन में दो प्रसूताओं की हालत बिगडऩे के मामले सामने आ चुके हैं।

गत शुक्रवार को शहर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी रागिनी (24) पत्नी राकेश के गर्भवती होने पर परिजन जांच के लिए जिला महिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां उनका हीमोग्लोबिन कम होने की बात कहीं थी। चिकित्सक आयरन सुक्रोजन चढ़ाने से पहले उसकी जांच कर रहे थे। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई थी। अस्पताल प्रशासन ने किसी भी अनहोनी को देखते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस की मौजूदगी में महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। चार दिन में दो महिलाओं की हालत बिगड़ने के मामले सामने आने से जिला महिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed