{"_id":"67181645966d15f13c0e36ca","slug":"the-condition-of-four-roads-of-sasni-will-improve-with-rs-19-crore-hathras-news-c-56-1-mrt1060-121843-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 1.9 करोड़ से सुधरेगी सासनी के चार मार्गोंं की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 1.9 करोड़ से सुधरेगी सासनी के चार मार्गोंं की हालत
Wed, 23 Oct 2024 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
कस्बा सासनी से निकलने वाले चार गांवों के संपर्क मार्गाें के निर्माण की स्वीकृति शासन ने दे दी है। इन मार्गों पर करीब 1.9 करोड़ रुपये की लागत से विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इन सड़कों की हालत सुधरने का फायदा इन मार्गाें पर बसे 30 गांवों के लोगों को मिलेगा।
शासन की ओर से सासनी-जसराना से नहलोई तक ढाई किमी लंबे मार्ग पर विशेष मरम्मत का कार्य 42 लाख रुपये से होगा। इसके साथ सासनी-नानऊ से नौजरपुर, नगला खंदा वाया अकबरपुर नगला लोका-राईया तक करीब ढाई किमी लंबे मार्ग पर 45 लाख, बरौली से अमोखरी तक दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर करीब 44 लाख रुपये, सासनी-अकराबाद से नगला छौंक तक करीब 1.7 किलोमीटर मार्ग पर 55 लाख से मरम्मत और निर्माण का कार्य कराया जाएगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव पुष्कर ने बताया कि जल्द ही अन्य कई सड़कों की विशेष मरम्मत के कार्य की भी स्वीकृति मिलने वाली है।