फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The complaint filed against Rahul Gandhi will now be heard on March 1

Hathras: राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल परिवाद में सुनवाई 1 मार्च को, लगाया गया है यह आरोप

Tue, 11 Feb 2025 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 11 Feb 2025 12:04 AM IST
सार

थाना चंदपा क्षेत्र के चर्चित बिटिया प्रकरण में राहुल गाधी ने गांव का दौरा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि बिटिया प्रकरण के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके बयान के बाद इस मामले में मानहानि का परिवाद दाखिल किया है।

विज्ञापन
The complaint filed against Rahul Gandhi will now be heard on March 1
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : X/@INCDelhi

विस्तार

लोकसभा सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल मानहानि परिवाद में पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते 10 फरवरी को सुनवाई नहीं हो पाई। अगली सुनवाई की तिथि 1 मार्च नियत की गई है।

विज्ञापन


थाना चंदपा क्षेत्र के चर्चित बिटिया प्रकरण में गत 12 दिसंबर राहुल गाधी ने गांव का दौरा किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि बिटिया प्रकरण के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके बयान के बाद इस मामले में कोर्ट से बरी हुए बूलगढ़ी निवासी रामकुमार उर्फ रामू ने मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। इसमें आरोप लगाया था कि वोट बैंक की राजनीति और जातीय विद्वेष के लिए नेता प्रतिपक्ष ने जानबूझकर मृत मुद्दे को पुनर्जीवित करने, परिवादी को समाज में अपमानित करने व उसका चारित्रिक हनन करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट की।
विज्ञापन


परिवाद में कहा गया है कि वादी इस मामले में न्यायालय से दोषमुक्त हो गया था और दो साल की जेल यातना के बाद उसने न्यायालय के आदेश से जो प्रतिष्ठा प्राप्त की थी, उसको राहुल गांधी ने तार-तार कर दिया। जिसने भी इस पोस्ट को पढ़ा, सब की निगाहों में परिवादी निर्दोष होने के बाद भी अपराधी बन गया। पूर्व में वादी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से विधिक नोटिस भी भेजा था, जिसका जवाब नहीं दिया है।इस परिवाद की सुनवाई एसीजेएम,एमपी/एमएलए कोर्ट दीपक नाथ सरस्वती के न्यायालय में चल रही है। अब इस मामले की सुनवाई एक मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed