{"_id":"64176a850209cba25c097b5a","slug":"the-bull-attacked-the-cyclist-injured-hathras-news-c-2-1-70788-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छुट्टा जानवरों का आतंक, साइकिल सवार पर सांड़ ने बोला हमला, हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छुट्टा जानवरों का आतंक, साइकिल सवार पर सांड़ ने बोला हमला, हुआ घायल
Mon, 20 Mar 2023 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:33 AM IST
सार
हाथरस के बाजारों में चारों तरफ छुट्टा गोवंश घूमते रहते हैं। कई बार ये लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। सांड़ के हमले में कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
सांड हमले में घायल का जिला अस्पताल में होता उपचार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में छुट्टा जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। छुट्टा पशु अब फसल के साथ-साथ लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। रविवार को स्थानीय मंंडी समिति में एक साइकिल सवार पर एक सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
शहर के बाजारों में चारों तरफ छुट्टा गोवंश घूमते रहते हैं। कई बार ये लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। सांड़ के हमले में कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मंडी समिति में रविवार को सब्जी लेने जा रहे साइकिल सवार पर सांड़ ने हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
विज्ञापन
54 वर्षीय अतर सिंह पुत्र ऊदल सिंह निवासी नंदराम नगरिया थाना सदर कोतवाली साइकिल से सब्जी लेने गए थे। जैसे ही वह मंडी में पहुंचे, सांड़ ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह वहीं जमीन पर गिर गए। मौके पर लोग एकत्रित हो गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन